फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सेफ्टी टैंक में छुपाकर तस्करी को जा रही लाखों की अंग्रेजी शराब पकड़ी

Mon, 20 Mar 2023 11:28 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार
विज्ञापन

-नोनापार गांव के पास पुलिस को मिली कामयाबी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। नोनापार गांव के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने शौचालय सेफ्टी टैंक में छुपाकर बिहार तस्करी को जा रही बड़ी तादात में शराब पकड़ी है। हालांकि यहां से पुलिस को देखकर तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। पकड़ी गई शराब की कीमत करीब लाखों की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। भटनी पुलिस को रविवार की रात मुखबिरों से सूचना मिली कि एक सेफ्टी टैंक में लादकर तस्कर अंग्रेजी शराब बिहार ले जा रहे हैं। पुलिस ने घेराबंदी की तो नोनापार गांव के पास एक ट्रैक्टर आता दिखा। ट्रैक्टर एवं उसके पीछे जुड़े सेफ्टी टैंक को रुकवाने की टीम ने कोशिश की तो टीम को देखकर आरोपी सतर्क हो गए। इस दौरान ट्रैक्टर पर सवार दो लोग ट्रैक्टर को सड़क पर ही छोड़कर अंधेरे का लाभ उठाकर फरार हो गए। इस दौरान पुलिस ने सेफ्टी टैंक को चैक किया तो उसमें भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब भरी हुई थी। सेफ्टी टैंक को थाने लाया गया। प्रभारी निरीक्षक श्यामानंद राय ने बताया कि सेफ्टी टैंक से 108 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की गई है। जांच में शराब बिहार तस्करी को जा रही थी। अज्ञात पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें