भाटपाररानी। पिकअप से बिहार ले जाई जा रही 60 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप पुलिस ने बुधवार की देर रात फुलवरिया चौराहे के पास पकड़ लिया। भाग रहे पिकअप चालक को भी पकड़ लिया गया।
बृहस्पतिवार को पुलिस ने वाहन को सीज कर दिया और चालक पर प्राथमिकी दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेजा गया।
पुलिस को सूचना मिली थी कि बिना नंबर प्लेट की पिकअप से शराब की खेप बिहार भेजी जा रही है। पुलिस टीम ने भाटपार रानी-चनुकी मार्ग पर करमा बाबा स्थान के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू कर दी।
दौरान संदिग्ध पिकअप आती दिखाई दी। पुलिस ने रुकने का इशारा किया तो चालक वाहन छोड़कर भागने लगा। पुलिसकर्मियों ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया।