फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभियंताओं ने बैठक कर इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का किया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
अभियंताओं ने बैठक कर इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का किया विरोध
विज्ञापन

देवरिया। राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन जनपद शाखा की मासिक बैठक बृहस्पतिवार को संगठन भवन में हुई। जिले के अवर और प्रोन्नत अभियंताओं ने भाग लिया। केंद्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर अजय कुमार ने इलेक्ट्रिसिटी अमेंडमेंट बिल का विरोध किया। कहा कि यह उपभोक्ताओं व किसानों के हित में नहीं है। निजीकरण से किसानों की सब्सिडी समाप्त होकर विद्युत महंगी दर पर मिलेगी। अनूप वर्मा ने कहा कि सीमित संसाधनों में भी आंधी बारिश में अवर अभियंता विद्युत आपूर्ति सुचारु बनाए रखने का कार्य कर रहे हैं। प्रबंधन की ओर से बिना संसाधन दिए अनवरत सप्लाई करने को कहा जाता है। यदि संसाधन नहीं दिया गया तो सुचारु सप्लाई संभव नहीं है। क्षेत्रीय अध्यक्ष पुनीत निगम ने कहा कि हमारी प्रमुख मांगे 4800 ग्रेड वेतन, बेतन विसंगति, वरिष्ठ निर्धारण आदि पूरा नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान क्षेत्रीय अध्यक्ष पुनीत कुमार निगम, क्षेत्रीय सचिव पुष्कर उपाध्याय, क्षेत्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र नाथ भारती, शशांक चौबे, संदीप कुमार, रोशन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें