भाटपाररानी। गांव की सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण करने के मामले में उपजिलाधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय के निर्देश पर मंगलवार को हलका लेखपाल रंजीत कुमार ने एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हलका लेखपाल रंजीत ने तहरीर में कहा है कि आरोपी पारस यादव निवासी ग्राम डेमुसा ने गांव स्थित गाटा संख्या 920 रकबा 0.004 हेक्टेयर भूमि, जो राजस्व अभिलेख में नवीन परती के रूप में अंकित है। जिस पर पारस यादव ने अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य करा लिया है। बार-बार सूचना देने के बाद भी उसने भूमि खाली नहीं किया है। उपजिला अधिकारी संजीव कुमार उपाध्याय ने बताया कि अतिक्रमणकारी पारस के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की विवेचना कर रही है।