फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पैमाइश में नरसिहडाढ़ गांव में पोखरी व गड़ही पर दो दर्जन लोग अवैध रूप से कब्जाधारी मिले

Sat, 27 Apr 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मईल। थाना क्षेत्र के नरसिहडाढ़ गांव में गांव सभा की पोखरी व गड़ही पर तहसील प्रशासन ने पैमाइश कराई। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से कब्जाधारी पाए गए।
नरसिहडाढ़ गांव निवासी अनुराग कुमार ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि गांव पंचायत में पोखरी व गड़ही पर गांव के कुछ लोग गलत तरीके से नाद, खूंटा, कटरैन और पक्की दीवार चला कर अवैध रूप से कब्जा कर लिए हैं। इससे लोगों के घरों का पानी सड़कों पर लग रहा है। लोगों को आने-जाने में परेशानी होती है। जिस पर तहसील प्रशासन ने टीम गठित की।
विज्ञापन
विज्ञापन

पैमाइश शुक्रवार को राजस्व निरीक्षक विरेंद्र कुमार, लेखपाल रिषिकेश, कृष्ण मुरारी आदि राजस्व कर्मियों ने की। इसमें दो दर्जन से अधिक लोग अवैध रूप से कब्जाधारी मिले। इस संबंध में राजस्व निरीक्षक विरेंद्र कुमार ने बताया कि अवैध रूप से कब्जाधारियों पर कार्रवाई की जाएगी। अवैध कब्जा हटाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें