फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिर्जापुर में प्रशासन ने खाली कराई जमीन, पंचायत भवन के लिए नींव की हुई खुदाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर में प्रशासन ने खाली कराई जमीन, पंचायत भवन के लिए नींव की हुई खुदाई
विज्ञापन

बरहज। क्षेत्र के मिर्जापुर गांव में प्रशासन ने काफी मशक्कत के बाद सरकारी जमीन से अवैध कब्जा खाली कराया। पंचायत भवन निर्माण के लिए नींव की खुदाई कराई गई। हालांकि प्रशासन ने यहां 13 अक्तूबर को कब्जा खाली कराया था।
विज्ञापन

शुक्रवार को एसडीएम सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में राजस्व और पुलिस टीम जेसीबी आदि के साथ मिर्जापुर गांव में पहुंची। करीब तीन घंटे तक चली कार्रवाई के बाद प्रशासन ने पंचायत भवन की जमीन खाली कराकर नींव खुदवाया। अतिक्रमण खाली किए जाने के दौरान गांव के कुछ लोगों का टीम के साथ नोकझोंक हुई। एसडीएम ने पट्टे की जमींन मामले का मौके पर निस्तारण कर दिया। एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सरकारी जमीन पर गांव के कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। जिस पर पंचायत भवन प्रस्तावित है। मौके पर सीओ दिनेश सिंह यादव, नायब तहसीलदार जितेंद्र सिंह, कानूनगो दिनेश मिश्र, एसआई राजेश कुमार, सुमित राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें