एंबुलेंस कर्मियों ने मनाया ईएमटी दिवस
- फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज परिसर में 108 एवं 102 नंबर एंबुलेंस सेवा के कर्मचारियों ने मंगलवार को ईएमटी दिवस मनाया। कर्मियों ने केक काटकर एक-दूसरे को खिलाया। इसके बाद सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कार्यालय में जिले में कार्यरत ईएमटी को बेहतर कार्यों के लिए प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
सीएमओ डॉ. राजेश झा ने कहा कि प्रत्येक आपातकालीन स्थिति में ईएमटी ने यह सिद्ध किया है कि जिले की जनता के बीच चिकित्सकीय सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर हैं। ईएमटी को उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कहा कि एंबुलेंस में प्री-हॉस्पिटल केयर ईएमटी की ओर से दी जाती है। ईएमटी को जीवीके ईएमआरआई का हीरो माना जाता है। उन्होंने कहा कि ईएमटी समाज में अच्छा उदाहरण पेश कर रहे हैं। मुसीबत में फंसे लोगों के जीवन को राहत पहुंचाकर ईएमटी एक सुरक्षित राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दे रहे हैं। इस दौरान प्रोग्राम मैनेजर श्याम सुंदर यादव, जिला प्रभारी राहुल पांडेय, प्रेम शरण यादव, महेंद्र कुमार, संतोष सहित ईएमटी मौजूद रहे।