फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार सेवक मनरेगा सेल दफ्तर की तालबंदी करेंगे

Sun, 08 May 2016 11:08 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
रोजगार सेवको ने विकास भवन परिसर में बैठक किया।
विज्ञापन
ग्राम रोजगार सेवक संघ की बैठक रविवार को विकास भवन परिसर में हुई। इसमें मानदेय का भु्गतान नहीं होने पर चिंता व्यक्त की गई। इसके साथ ही भुगतान की प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं होने पर मनरेगा सेल दफ्तर की तालाबंदी की चेतावनी दी। 
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष अरुण मिश्र ने कहा कि वर्ष 2014-15 का मानदेय मार्च महीने मेें आ चुका है लेकिन मानदेय के भुगतान में विभागीय अधिकारी और कर्मचारी रुचि नहीं दिखा रहे हैं। इसके चलते रोजगार सेवकों को मानदेय का भुगतान नहीं हो सका है। मानदेय नहीं मिलने से रोजगार सेवकों के समक्ष आर्थिक दुश्वारियां खड़ी हो गई है। जिले के अधिकारियों को इसकी फिक्र तक नहीं है।

उन्होंने कहा कि जिला और ब्लॉक स्तर के अधिकारियों की भूमिका संदिग्ध है। उनके कार्यप्रणाली की जांच बेहद जरुरी है। जिलाध्यक्ष अरुण ने बताया कि रोजगार सेवकों के समायोजन के प्रति सरकार गंभीर है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने मुख्यमंत्री अखिलेेश यादव को अनुरोध पत्र लिखा है। इससे संगठन नेताओं के प्रति आभार प्रकट करता है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मानदेय का भुगतान प्रक्रिया जल्द शुरू नहीं हुई तो मनरेगा सेल के दफ्तर में तालाबंदी की जाएगी। इस दौरान श्रीप्रकाश निराला, विनोद सिंह, राहुल आर्य, संतोष पांडेय, मानवेंद्र यादव, प्रभाकर पाठक, कृष्णमोहन उपाध्याय, अर्चना दीक्षित, निवेदिता सिंह, आशा यादव, पुष्पा सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें