देवरिया। प्रभारी जिला सेवायोजन अधिकारी रोहन अपूर्व सिन्हा ने बताया कि बेरोजगार युवाओं को रोजगार के अधिक अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है।
यह मेला राष्ट्रीय लघु उद्योग निगम लिमिटेड, देवरिया एवं जिला सेवायोजन कार्यालय, देवरिया के संयुक्त तत्वावधान में 5 मई को सुबह 10:00 बजे से राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान आईटीआई परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनियां प्रतिभाग करेंगी और योग्य अभ्यर्थियों का चयन करेंगी।
अभ्यर्थियों की शैक्षिक योग्यता संबंधित पदों के अनुसार हाईस्कूल, इंटरमीडिएट, स्नातक और आईटीआई उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।