फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पांच दिवसीय बैंकिंग को लेकर कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
मांगों को लेकर प्रदर्शन करते बैंकर्स
विज्ञापन
देवरिया। पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था लागू करने और पीएलआई में भेदभाव समाप्त करने की मांग को लेकर बैंक कर्मचारियों और अधिकारियों ने यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस के आह्वान पर शुक्रवार को पीएनबी की मुख्य शाखा पर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल बैंक कर्मचारियों ने पांच दिवसीय बैंकिंग व्यवस्था को जल्द लागू करने की मांग की। इसके साथ ही पीएलआई में हो रहे भेदभाव पर नाराजगी जताई। कर्मचारियों का कहना था कि लंबे समय से इन मांगों को उठाया जा रहा है लेकिन अब तक समाधान नहीं किया गया है। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि सरकार ने उनकी मांगों पर सकारात्मक कदम नहीं उठाया तो वे हड़ताल पर जाने के लिए बाध्य होंगे। प्रदर्शन का नेतृत्व यूपी बैंक इम्प्लाइज यूनियन के जिला मंत्री रेश्री प्रसाद ने किया। प्रदर्शन में धनंजय सिंह, सुजीत चतुर्वेदी, अम्बिकेश, साहिल कुमार, हर्ष, सत्येंद्र यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें