भाटपार रानी। विधानसभा क्षेत्र के समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक रविवार को छितौनी भड़सर चौराहे पर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रामबली यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बूथ संगठन मजबूती और मतदाता सूची के प्रकाशन आदि विषयों पर चर्चा हुई ।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष रुदल त्यागी ने कहा कि हमें आगामी विधानसभा चुनाव 2017 के लिए अभी से तैयार रहने की जरूरत है। हमें अपने बूथ संगठन को मजबूत करना भी जरूरी है ताकि हमारा एक-एक मत सही ढंग से पढ़ सके। बैठक में अजय यादव, अनिल यादव, सुभाष यादव ,शहाबुद्दीन अंसारी, मनोहर तिवारी ,अनिल गुप्ता ,दीपक, राधेश्याम, महेश यादव आदि मौजूद रहे। संवाद