फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संगठन में कुर्मी समाज की भागीदारी बढ़ाने पर जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। भारतीय कुर्मी महासभा की जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शहर के नेहरु नगर स्थित एक स्कूल में हुई। इसमें संगठन में कुर्मी समाज की भागीदारी बढ़ाने और संगठन के विस्तार पर जोर दिया गया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि विजय पटेल ने कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिले के विभिन्न ब्लॉकों का प्रभारी एवं सह-प्रभारी बनाया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के समस्त राजनीतिक दलों द्वारा प्रत्येक जनपद में जनप्रतिनिधि बनाने में कुर्मी समाज की उपेक्षा की जा रही है।
संगठन के माध्यम से अब जन-जागरण कर समाज अपनी हिस्सेदारी सुनिश्चित करेगा। जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह पटेल ने सभी पदाधिकारियों से अपने दायित्व बोध को आत्मसात करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रत्येक ब्लॉक में संगठन का मजबूती से विस्तार किया जाएगा। पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज पटेल ने समाज के हर असहाय, पीड़ित व जरूरतमंद व्यक्ति को हरसंभव मदद देने की बात कही। उन्होंने कहा कि संगठन को सूचना प्राप्त होने पर तत्काल सहयोग किया जाएगा। बैठक का संचालन प्रदेश संगठन सचिव प्रमोद कुमार पटेल ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर संरक्षक रामेश्वर पटेल, छोटेलाल पटेल, रजनीश पटेल, विश्वम्भर पटेल, अंबिका सिंह, मनीष पटेल, अजय पटेल, सतीश चंद पटेल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें