सलेमपुर। मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की बैठक रविवार को डाकबंगला पर हुई। जिसकी अध्यक्षता पूर्वी उत्तर प्रदेश के प्रदेश प्रभारी व देवरिया जिले के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार योगी ने की। उन्होंने संगठन के विस्तार व कार्य पर बल दिया। बैठक का संचालन जिले के महामंत्री मोहन यादव ने किया। इस दौरान डॉ. पुरुषोत्तम शर्मा,गिरजानंद विश्वकर्मा, भानु मिश्रा, सोनी देवी, आशा देवी, वकील राजभर आदि मौजूद रहे। संवाद