देवरिया। रामपुर कारखाना विकासखंड के मुंडेरा लाला गांव में करंट की चपेट में आने से झुलसे सारस की मौत हो गई। गांव पहुंचे पशु चिकित्सा अधिकारी ने पक्षी का पोस्टमार्टम किया। अधिकारियों की देखरेख में गांव में पक्षी को दफन कर दिया गया। वहीं पक्षी का जोड़ा तीन दिनों से मुंडेरा लाल गांव के पास अपने साथी की तलाश में भटक रहा है। बृहस्पतिवार की रात मुंडेरा लाल गांव में 11 हजार वोल्ट तार की चपेट में आने से पक्षी झुलस गया था। हादसे की जानकारी गांव के ग्राम प्रधान योगेंद्र यादव और रवि शर्मा ने भाजपा नेता अजीत सिंह को दी थी। शुक्रवार की सुबह पशु चिकित्सक डॉ अशोक त्रिपाठी गांव पहुंचे और पक्षी का इलाज किया था। संवाद