फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजलीकर्मियों का विरोध प्रदर्शन जारी

Fri, 23 May 2025 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। निजीकरण के विरोध में विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश एवं राज्य विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले बिजलीकर्मियों का तीन घंटे का विरोध प्रदर्शन बृहस्पतिवार को भी जारी रहा। संघर्ष समिति एवं जूनियर इंजीनियर संगठन ने पावर कार्पोरेशन प्रबंधन पर आरोप लगाया है कि प्रबंधन निजीकरण की जिद पर अड़ा हुआ है। शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे बिजलीकर्मियों पर हड़ताल थोपना चाहता है।
विज्ञापन

संघर्ष समिति और जूनियर इंजीनियर संगठन के आह्वान पर दोपहर दो बजे से कार्य बहिष्कार किया गया। अध्यक्षता मयंक अग्रवाल ने की। जूनियर इंजीनियर संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि निजीकरण के विरोध में आंदोलन उपभोक्ताओं को साथ में लेकर लड़ा जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें