फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आटा चक्की पर बिजली चोरी पकड़ी

Thu, 15 Oct 2026 01:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिजली निगम के प्रवर्तन दल द्वितीय गोरखपुर ने मंगलवार को सुरौली थाना क्षेत्र के कन्नौली चौराहा स्थित एक आटा चक्की पर बिजली चोरी पकड़ी है। इस मामले में बिजली चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल की तरफ से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, उपभोक्ता ओमकार नाथ जायसवाल और गौतम जायसवाल पर आरोप है कि उन्होंने स्वीकृत भार 56 केवीए से अधिक का अवैध उपभोग किया। उपभोक्ताओं ने ट्रांसफाॅर्मर से अतिरिक्त केबल जोड़कर चोरी की थी। इस पर बिजली चोरी निरोधक थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें