फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली निगम की सप्लाई ट्राॅली ब्लास्ट होने से सात घंटे बाधित रही आपूर्ति

Sat, 03 May 2025 11:45 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। ओवरलोड के चलते शनिवार को विद्युत निगम के टाउन फीडर का सप्लाई ट्राॅली दोपहर करीब दो बजे अचानक ब्लास्ट कर गई। इससे मेन सप्लाई बाधित हो गई। कर्मचारियों ने ठीक कराने का प्रयास करते रहे, लेकिन सात बजे तक सफलता नहीं मिल पाई थी।
विज्ञापन

इस प्रकार कुल सात घंटे तक टाउन फीडर से जुड़े करीब 15 हजार आबादी बिजली नहीं रहने से परेशान रही। इन्वर्टर भी जवाब दे गए, जिसके चलते उपभोक्ताओं को पानी से लेकर अन्य परेशानियोंं से जूझना पड़ा।
लगातार सात घंटे बजे तक बिजली गुल रहने से वार्ड नंबर चार सहलाबाद, वार्ड नंबर 13 पश्चिमी ईचौना, वार्ड नंबर तीन, छह, नौ व दस के करीब 15 हजार से अधिक आबादी को भीषण गर्मी में परेशान होना पड़ा। लग्न का समय होने के चलते बाजार में भीड़ उमड़ी रही।
विज्ञापन

बिजली नहीं होने के चलते ग्राहक समेत दुकानदार परेशान रहे। नगर के सभासद अशोक गुप्ता ने कहा कि गर्मी का समय है, विभाग को पहले से तैयारी कर के रखनी चाहिए। ओवरलोड के चलते नगर में अधिकांश बिजली बाधित रह रही है। अरविंद पान के पास लगे ट्रांसफाॅर्मर की क्षमता बढ़ाने के लिए कई बार पत्र दिया गया, लेकिन विभाग के कानों में जूं तक नहीं रेंग रही है, जिसका नतीजा यह है कि एक या दो दिन पर ट्रांसफाॅर्मर दग जा रहे हैं। इसका खामियाजा नगर के लोगों को भुगतना पड़ रहा है।
जेई उमेश कुमार ने बताया कि अचानक ट्राॅली ब्लास्ट करने के चलते तहसील फीडर का सप्लाई बाधित है। काम चल रहा है, जल्द ही ठीक कराकर सप्लाई बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें