फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 14 घंटे ठप रही दो उपकेंद्रों की बिजली

Thu, 15 Jan 2026 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देसही देवरिया। कसया से जिले को आने वाली 33 हजार वोल्ट की मेन सप्लाई का क्राॅसआर्म हेतिमपुर जंगल में बुधवार की रात को टूट गया। इससे इमिलिया और पांडेयचक विद्युत उपकेंद्रों की सप्लाई करीब 14 घंटे तक बाधित रही। बृहस्पतिवार को सप्लाई बहाल हुई। कुशीनगर के कसया डिवीजन से जिले के इमिलिया विद्युत उपकेंद्र को 33 हजार की मेन सप्लाई आती है। इमिलिया से होकर रामपुर कारखाना के पांडेचक विद्युत उपकेंद्र को भी सप्लाई जाती है। बुधवार की रात करीब 10 बजे हेतिमपुर जंगल में मेन सप्लाई का क्राॅसआर्म टूट गया। इससे तीन विद्युत खंभों पर से तार भी टूटकर नीचे गिर गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को निगम कर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर खराबी ढूंढकर क्राॅसआर्म और तार को ठीक कर करीब डेढ़ बजे सप्लाई बहाल कराई। इससे करीब 14 घंटों तक दोनों उपकेंद्रों की सप्लाई पूरी तरह बाधित रही। उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
इस संबंध में अवर अभियंता इमिलिया इरफानुल्लाह अंसारी ने बताया कि हेतिमपुर जंगल में मेन सप्लाई का क्रासआर्म टूटने से तीन बिजली के खंभों से तार नीचे गिर गए थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें