फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 65 गांवों की कटी बिजली, सांसत

Wed, 17 Dec 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर बुजुर्ग। बनकटा क्षेत्र के बनकटिया विद्युत उपकेंद्र के पास मंगलवार की रात करीब एक बजे अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जो बुधवार की सुबह करीब 9:30 बजे बहाल हो सकी। इस दौरान कड़ाके की ठंड में करीब 65 गांवों के लोगों को अंधेरे में रात गुजारनी पड़ी।
विज्ञापन

बिजली गुल रहने के कारण ठंड से बचाव के लिए इस्तेमाल होने वाले हीटर, ब्लोअर सहित अन्य विद्युत उपकरण पूरी तरह ठप रहे। रातभर ठंड और अंधेरे से लोगों की परेशानी बढ़ी रही। वहीं सुबह के समय स्कूली बच्चों को स्कूल जाने की तैयारी में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
नहाने, गर्म पानी की व्यवस्था न होने और अंधेरे के कारण बच्चों व अभिभावकों को परेशान होना पड़ा। इसके अलावा गृहणियों को भोजन बनाने, पानी गर्म करने और अन्य घरेलू काम निपटाने में भारी दिक्कत हुई।
विज्ञापन

मोबाइल फोन चार्ज न होने से संचार व्यवस्था भी प्रभावित रही, जिससे लोग जरूरी सूचनाओं से वंचित रहे। बुजुर्गों और बीमार लोगों के लिए ठंड में बिना बिजली के समय बिताना और भी कष्टदायक साबित हुआ।
इस संबंध में अवर अभियंता अवधेश कुमार ने बताया कि रामपुर बुजुर्ग में तार टूट गया था जिसको सुबह ठीक कर दिया गया। उसके बाद सुबह आठ बजे से लाइट रोस्टिंग में बंद हो गया जो करीब 9.30 बजे बहाल हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें