बरियारपुर। लहिलपार फीडर और 33 केवीए लाइन में आई तकनीकी खराबी के कारण बरियारपुर क्षेत्र में मंगलवार की रात 11 बजे से करीब 13 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऐसे में भीषण गर्मी और उमस के बीच ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेयजल, मोबाइल चार्जिंग समेत दैनिक कार्य प्रभावित हुए।
ग्रामीणों ने बताया कि बिजली आपूर्ति बंद होने सेक्षेत्र में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बिजली न रहने के कारण लोगों को रातभर परेशानी झेलनी पड़ी। किसानों और छोटे व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
बिजली निगम के एसडीओ अरुण कुमार ने बताया कि तकनीकी समस्या दूर कर ली गई है। अब क्षेत्र में बिजली आपूर्ति सामान्य रूप से संचालित हो रही है।