फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जर्जर तारों से हो रही जैतपुरा गांव में बिजली आपूर्ति

Wed, 26 Aug 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के जैतपुरा गांव में जर्जर तारों से गांव की विद्युत आपूर्ति की जा रही है नतीजा आए दिन तार टपककर गिर रहा है। दो दिन पहले ही चलती बिजली के दौरान फाल्ट होकर तार टपककर गिर पड़ा। ग्रामीणों ने रतजगा कर पहरा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते तार बदला नहीं गया तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन

बताते चलें कि खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र अंतर्गत जैतपुरा गांव में लगा एलटी तार एकदम जर्जर हो चुका है। नतीजा आएदिन तार शार्ट सर्किट होकर जमीन पर टपकता रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव पर लगा अधिकतर विद्युत तार जर्जर हो चुका है। जिससे कभी भी कोई बड़ा खतरा हो सकता है।
बताया जा रहा है कि रविवार रात में उलझे तारों में तेज आवाज के साथ भीषण तड़तड़ाहट होते हुए स्पार्किंग शुरू हो गया। जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। तार गिरने के बाद भयभीत ग्रामीणों ने जान-माल के खतरे को देखते गांव के मुख्य मार्ग से आवागमन पूरी तरह रोक दिया और खुद पहरा देने लगे।
विज्ञापन

ग्रामीणों की मानें तो विद्युत निगम के जिम्मेदारों से कई बार शिकायत की गई है। मगर सुनवाई नहीं हुई। गांव निवासी शेख आदम, अलीशेर, यूनुस, अली अकबर, सहालम, रामप्रसाद, उमा, नशीर, सेराज अहमद सहित अन्य ग्रामीणों ने निगम के उच्चाधिकारियों से जर्जर तारों को बदलकर केबलिग कराने की मांग की है।
विज्ञापन

जेई सोनू प्रसाद का कहना है कि जर्जर तारों को बदलने के लिए इस्टीमेट बनाकर भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें