फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हड़ताल से पहले ही लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति

Mon, 26 May 2025 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर के खजुहा चौराहे से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन

तपती गर्मी में बिजली बिना बिलबिलाए लोग
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। निजीकरण के विरोध में बिजली निगम कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल के पहले ही रुद्रपुर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था लड़खड़ा गई है। शनिवार की रात से ही नगर के खजुहा ट्रांसफाॅर्मर से तीन वार्डों में बिजली सप्लाई बंद हो गई। इससे तपती गर्मी में लोग बिलबिला गए। घरों की टंकी में पानी खत्म होने से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई।
कस्बा के खजुहा चौराहे से नगर के मलह टोली वार्ड, भरटोला वार्ड और दुग्धेश्वरनाथ वार्ड में करीब पांच सौ घरों में बिजली आपूर्ति होती है। दो दिन पहले ट्रांसफाॅर्मर जलने पर नगर पंचायत के मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से आपूर्ति शुरू की गई। शनिवार की रात मोबाइल ट्रांसफाॅर्मर से सप्लाई तार में फाल्ट हो गया। दोबारा लगाने पर ट्रांसफाॅर्मर जल गया। रविवार की सुबह10 बजे के बाद जागा बिजली निगम ने ट्रांसफाॅर्मर बदलने की कार्रवाई शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली बिना गर्मी में लोग बेहाल हो गए। घरों में बच्चों और महिलाओं को अधिक परेशान होना पड़ा। घरों की टंकी में पानी खत्म होने से लोग पानी के लिए तरस गए। बिजली आपूर्ति बहाल होने के बारे में निगम के जिम्मेदार उपभोक्ताओं को समय से सूचना नहीं दे पाए। उपभोक्ता कमल नयन, योगेंद्र पटेल, देवांश सिंह आदि ने कहा कि अक्सर खजुहा चौराहे से फाल्ट होने के कारण आपूर्ति प्रभावित रहती है। बिजली निगम के कर्मचारी समय से फाल्ट तक नहीं बनाते है। गर्मी में बिजली बिना लोग झेल जा रहे है। अवर अभियंता राजा प्रसाद ने कहा कि ट्रांसफाॅर्मर जलने के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। देर शाम तक सप्लाई चालू कर दी गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें