फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइनमैनों की मौत के मामले में बिजली निगम ने शुरू की जांच

Tue, 07 Nov 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जांच में प्रथम दृष्टया एसएसओ की लापरवाही हुई है उजागर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। करंट की चपेट में आने से दो दिनों में दो संविदा लाइनमैनों की हुई मौत के बाद बिजली निगम के जिम्मेदारों की लापरवाही उजागर हुई है। गोरखपुर के बिजली सुरक्षा विभाग के इंस्पेक्टर और एसडीओ के नेतृत्व में बनी टीम इसकी जांच कर रही है।
रुद्रपुर के पचलड़ी उपकेंद्र के बाहर हाइटेंशन पोल पर कार्य करते समय एकौना थाना क्षेत्र के डढिया गांव निवासी राजू प्रसाद की जान सोमवार को चली गई। घर वाले बिजली निगम कर्मियों पर लापरवाही का आरोप लगाया। वहीं चंपापुर बिजली उपकेंद्र पर गौरीबाजार थाना क्षेत्र के रामपुर जीयन गांव निवासी सुभाष शाही संविदा के लाइनमैन थे। रविवार को कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली क्षेत्र के बेलवा बाबू गांव में काम करते समय करंट की चपेट में आने से मौत हो गई थी। नाराज गांव वालों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन भी किया था। दोनों घटना के बाद बिजली निगम के जेई और एसडीओ ने चुप्पी साध लिया था और ड्यूटी पर तैनात एसएसओ फरार हो गए। बिजली सुरक्षा विभाग गोरखपुर के इंस्पेक्टर और स्थानीय एसडीओ की टीम ने संविदा लाइनमैनों की मौत की जांच शुरू कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रथम दृष्टया ड्यूटी पर तैनात एसएसओ की लापरवाही सामने आई है। एसई जीसी यादव ने बताया कि संविदा के दोनों लाइनमैन थे,काम करने के दौरान कैसे करंट की चपेट में आने से लाइनमैनों की जान चली गई। इसकी जांच कराई जा रही है, जो भी दोषी मिलेगा उसके खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें