फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत लार का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
- आईजीआरएस शिकायतों के निस्तारण में डिफाल्टर श्रेणी में आने पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आईजीआरएस पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में डिफाल्टर श्रेणी में मिलने पर जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत लार सुनील कुमार सिंह के वेतन रोक लगा दिया है। उन्होंने जनसुनवाई से जुड़े प्रकरणों का निस्तारण समय व गुणवत्ता के साथ करने का निर्देश दिया। साथ ही लापरवाही मिलने पर कार्रवाई करने की चेतावनी दी। उन्होंने जनसुवाई पोर्टल पर पुनः संदर्भ डिफाल्टर होने की स्थिति पाए जाने पर आगे की कार्रवाई के लिए आगाह भी किया है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि आईजीआरएस पोर्टल्ट की शिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता में है। इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जनसुनवाई पोर्टल पर प्राप्त मुख्यमंत्री संदर्भ, सीएम हेल्पलाइन, ऑनलाइन संदर्भ, मंडलायुक्त संदर्भ, पीजी पोर्टल भारत सरकार एवं संपूर्ण समाधान दिवस तथा जिलाधिकारी जन सुनावाई में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा की गई। इसमें यह बात सामने आई कि बार-बार निर्देश के बावजूद जन समस्याओं के निस्तारण में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके कारण जनपद की रैंकिंग प्रभावित हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें