फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एटीएम कार्ड बदल बिजलीकर्मी के दो लाख उड़ाए

Sun, 15 Dec 2024 01:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। विद्युतकर्मी का एटीएम कार्ड बदलकर शातिर ने दो लाख रुपये उड़ा लिया। कर्मचारी का पैसा नहीं निकलने पर वहां एक शातिर पहुंचा। इसके बाद सहयोग करने के बहाने एटीएम कार्ड बदल दिया। पीड़ित की तहरीर पर सदर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

मऊ जिले के रानीपुर थाना क्षेत्र के रामपुर बखरिया निवासी दूधनाथ यादव पुत्र विक्रम यादव शहर के भटवलिया उपकेंद्र पर तैनात हैं। वह 12 दिसंबर को पैसा निकालने शहर के एक एटीएम पर गए, जहां पर काफी प्रयास के बाद भी पैसा निकल नहीं रहा था।
इसी दौरान एक शातिर एटीएम पर पहुंचा। पैसा निकालने में सहयोग करने के नाम पर कर्मचारी का एटीएम कार्ड अपने हाथ में ले लिया। वह एटीएम से पैसा निकालने का दिखावा करने लगा, लेकिन पैसा नहीं निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान वह दूधनाथ का एटीएम कार्ड बदलकर चंपत हो गया है। उसने ऑनलाइन दो लाख रुपये की खरीदारी की तथा निकासी की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें