फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट की चपेट में आने से बिजलीकर्मी झुलसा

Fri, 13 Nov 2026 12:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पैकौली। उसरा बिजली उपकेंद्र के अंतर्गत मोहनी देई गांव में बृहस्पतिवार की दोपहर खंभे पर चढ़कर तार की मरम्मत करते समय एक कर्मचारी 11 हजार वोल्ट के करंट की चपेट में आ गया। उसकी बांह झुलस गई। साथी कर्मचारियों ने उसे खंभे से नीचे उतारा और उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। सदर कोतवाली क्षेत्र के पिपरा चंद्रभान गांव निवासी राजेश सिंह (30) बिजली निगम उसरा में कर्मचारी हैं। दोपहर में वह मोहनी देई गांव में बिजली के खंभे पर चढ़कर 11 हजार वोल्ट की लाइन ठीक कर रहे थे। प्रभारी अधीक्षण अभियंता प्रभात सिंह ने बताया कि संबंधित उपकेंद्र से इस मामले की जानकारी नहीं दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें