फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीएसए ने 133 ईसीसीई एजुकेटरों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Fri, 13 Nov 2026 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जनपद में समग्र शिक्षा और निपुण भारत मिशन के लक्ष्यों को बढ़ावा देने के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत ईसीसीई एजुकेटर के द्वितीय चरण की चयन प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। इस चरण में 133 अभ्यर्थियों को बृहस्पतिवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राम जियावन मौर्य ने स्वयं विद्यालय आवंटित करते हुए अपने हाथों से नियुक्ति पत्र सौंपे। गत 5 नवंबर को डायट, रामपुर कारखाना में चयनित अभ्यर्थियों को ऑनलाइन विकल्प चयन कराया गया था। अभ्यर्थियों द्वारा चुने गए विद्यालयों के अनुरूप ही उन्हें आवंटन मिला। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें