तीन दिन से दर्जनों गांव में बिजली गुल
- फोटो : अमर उजाला
देवरिया में हाईटेंशन तार टूटने से गायत्रीपुरम मोहल्ले के लोगों को बिना बिजली के शनिवार की रात गुजारनी पड़ी। बिजली की आपूर्ति नहीं होने से लोगाें को दुश्वारियों का सामना करना पड़ा। उपभोक्ताओं ने अधिकारियों को जानकारी दी। हालांकि देर रात तक खराबी दूर नहीं हो सकी। सुबह के समय कर्मचारी मौके पर पहुंचें, टूटे हुए तार को दुरुस्त किया।
शनिवार की रात 10 बजे गायत्रीपुरम मोहल्ले में हाईटेंशन तार टूटकर गिर गया। इससे मोहल्ले के घरों में बिजली गुल हो गई। मोहल्लेवासियों ने सब-स्टेशन में पहुंचकर जानकारी दी। हालांकि खराबी दूर करने के बजाए कर्मचारी टाल-मटोल करने लगे। कर्मचारियों का रवैये से उपभोक्ता भड़क उठे। कर्मचारियों को जमकर खरी-खोटी सुनाई। अधिकारियों ने किसी तरह उपभोक्ताओं को मनाया।
कर्मचारियों का दस्ता सुबह के समय पहुंचा और तार को दुरुस्त किया7 इसके बाद दिन में 10 बजे आपूर्ति बहाल हुई। उधर, बैतालपुर स्थित भण्डा-जमुना में शनिवार की रात को बिजली का तार टूट कर गिर गया। इससे गांव में अंधेरा फैल गया। गांववालों ने अधिकारियों को अवगत कराया हालांकि रविवार की देर रात तक तार को जोड़ा नहीं जा सका। गर्मी के चलते घरों में लगा इन्वर्टर जवाब दे दिया।