फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली का तार टूटा, चिंगारी से फैली दहशत

Mon, 10 Apr 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सदर रेलवे स्टेशन रोड़ पर टूट कर गिरा हाईटेंशन तार।संवाद
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के पास रात एक बजे टूटी एचटी लाइन, सौ से अधिक घरों में आठ घंटे गुल रही बिजली
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बिजली निगम की बड़ी लापरवाही से रेलवे स्टेशन के आसपास के लोगों की जान आठ घंटे तक सांसत में रही। रविवार देर रात करीब एक बजे रेलवे स्टेशन के साइकिल स्टैंड के पास 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार शॉर्ट सर्किट से टूटकर लटक गया और उसमें लगातार चिनगारी निकलती रही। यह देख वहां मौजूद लोग सहम गए। उन्हें आशंका सताने लगी कि अगर एचटी लाइन इसी प्रकार से लटकती रही तो बड़ी अनहोनी न हो जाए। हाईटेंशन लाइन में तेज करंट दौड़ रहा था।
एचटी लाइन टूटने से पहले स्टेशन के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर में करीब एक मिनट तक चिनगारी निकलती रही। एचटी लाइन टूटने के कारण सौ से अधिक घरोंं की बिजली गुल हो गई। सूचना देने के बाद भी घंटों तक तार टूटकर लटका रहा। सोमवार सुबह करीब नौ बजे तार को जोड़ा जा सका।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के पहले गेट के पास देर रात एक बजे तार टूटकर दो हिस्सों में लटक गया। उसमें करंट इतना तेज प्रवाहित हो रहा था कि उसे देखकर लोगों में दहशत थी। स्टेशन के आसपास रात के समय यात्रियों की भीड़ रहती है। लोगों ने बताया कि रात में जो यात्री ट्रेन पकड़ने के लिए स्टेशन आए थे, एचटी लाइन से चिनगारी निकलता देख डर जा रहे थे। एक तार बिल्कुल जमीन के करीब तक लटक रहा था। ऐसे में कोई राहगीर या छोटा बच्चा उसके नजदीक पहुंचता तो बड़ी दुर्घटना घट सकती थी। लोगों ने रात में ही फोन कर निगम के जिम्मेदारों को इसकी सूचना दी थी, लेकिन तार टूटकर पूरे आठ घंटे तक लटका रहा। एचटी लाइन टूटने से ट्रांसफॉर्मर की सप्लाई बंद हो गई। इससे करीब सौ से अधिक घरों में बिजली चली गई। रेलवे स्टेशन चौकी पर तैनात पुलिस कर्मियों को जब इसकी जानकारी हुई तो उन्होंने एचटी लाइन के पास दो सिपाहियों को तैनात कर दिया। सुबह करीब नौ बजे बिजली कर्मी पहुंचे और एचटी लाइन को दुरूस्त किया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
-
हर दो-तीन महीने पर टूटता है तार
रेलवे स्टेशन रोड पर तारों का मकड़जाल है। तार पुराने हो हो चुके हैं। तार ढीले होने की वजह से कहीं-कहीं लटक भी रहे हैं। दुकानदारों और बाशिंदों का कहना है कि तार कमजोर होने की वजह से हर दो-तीन महीने में टूटते हैं और घंटों बिजली गुल हो जाती है।

तीन साल पहले एचटी लाइन की चपेट में आने से कुत्ते की हो गई थी मौत
रेलवे स्टेशन रोड पर दुकान चलाने वाले दुकानदार ने बताया कि करीब तीन साल पहले लॉकडाउन के समय स्टेशन के मुख्य गेट के सामने ही एचटी लाइन का तार टूटकर गिर गया था। उस समय एक कुत्ता हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर मर गया था। गनीमत रही कि शाम के वक्त भीड़ होने के बावजूद कोई इन्सान उसकी चपेट में नहीं आया। दुकानदार ने बताया कि तब भी घंटों तार टूटकर जमीन पर पड़ा रहा।
-
रात करीब एक बजे स्टेशन के सामने लगे ट्रांसफॉर्मर में ब्लास्ट के बाद थोड़ी देर तक चिनगारी निकलती रही। उसके बाद एचटी लाइन टूटकर दो हिस्सों में बंट गया। एक हिस्सा जमीन को छू रहा था। उसमें करंट आ रहा था। इससे लोग दहशत में आ गए। रात में स्टेशन के आसपास खूब भीड़ रहती है। ट्रांसफॉर्मर में सप्लाई बंद होने से रात में बिजली चली गई, जो सुबह नौ बजे के बाद आई।
शेर मोहम्मद
तार जर्जर होने के कारण अक्सर टूट रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बाद भी बिजली निगम के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। हाईटेंशन लाइन टूटकर सड़क किनारे पड़ा था। सूचना के बाद भी जिम्मेदार काफी देर बाद पहुंचे। उसमें से चिनगारी निकल रही थी।
विनय कुमार

हनुमान मंदिर से को-ऑपरेटिव चौराहा जाने वाली सड़क पर भी है तारों का मकड़जाल
हनुमान मंदिर से को-ऑपिरेटिव चौराहा जाने वाली सड़क पर भी बिजली के तारों का मकड़जाल है। दुकानदार गुड्डू जायसवाल बताते हैं कि तारों के आपस में उलझे होने के कारण गर्मी में आए दिन फॉल्ट होता है। जिम्मेदार इस ओर ध्यान नहीं देते हैं। वहीं राजेश चौरसिया बताते हैं कि तार जर्जर हो चुके हैं। आपस में फंसकर टूटते हैं। कई बार उनमें शार्ट सर्किट होने के बाद फॉल्ट हो जाता है और बिजली गुल हो जाती है।
विज्ञापन

-
वर्जन
तार टूटने की जानकारी मिलने के कुछ देर में ही बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई थी। सुबह करीब नौ बजे तार को जोड़ दिया गया। हाईटेंशन तार टूटने से उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी।
शाशांक चौबे, जेई बिजली निगम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें