फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 50 गांवों की बिजली पूरी रात रही गुल

Fri, 17 May 2024 03:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फाल्ट ठीक करने के दौरान विद्युत कर्मी से एक युवक का हो गया विवाद
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। क्षेत्र में बुधवार देर शाम आई आंधी से क्षेत्र के छितरौली गांव में फाॅल्ट हो गया। शिकायत पर फाॅल्ट ठीक करने के दौरान विद्युत कर्मी और गांव के एक युवक से विवाद हो गया। इसके चलते बिना फाॅल्ट ठीक किए कर्मी घर चला गया। इससे बलुआ अफगान फीडर से जुड़े करीब पचास गांवों की बत्ती पूरी रात गुल रही। भीषण गर्मी में बिजली नहीं होने से लोग पूरी रात लोग परेशान रहे। बृहस्पतिवार सुबह अवर अभियंता के हस्तक्षेप के बाद 12 घंटे बाद बिजली आपूर्ति बहाल हुई।
भटनी क्षेत्र में बुधवार देर शाम तेज आंधी के साथ बूंदाबांदी हुई। इसके कारण कई जगहों पर फाॅल्ट हो गया। आंधी बंद होने के बाद पेट्रोलिंग कर विद्युत कर्मियों ने फॉल्ट ठीक किया, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। तभी शिकायत मिली कि छितरौली गांव में फाॅल्ट होने से बलुआ अफगान फीडर की आपूर्ति बाधित है। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने फाॅल्ट ठीक करना शुरू किया। इसी दौरान गांव के एक युवक से विवाद हो गया। इससे नाराज कर्मी बिना बिजली ठीक किए घर वापस चले गए। इससे करीब 50 गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी रात बाधित रही। उमस भरी गर्मी में लोगों ने करवट बदल कर किसी तरह रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि आंधी से छितरौली गांव में दिक्कत आई थी। विद्युत कर्मियों से विवाद के चलते आपूर्ति बहाल नहीं हो सकी। फाॅल्ट ठीक कर आपूर्ति बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें