फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कटौती : नगर समेत सौ गांव के लोग परेशान

Fri, 31 May 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच बिजली आपूर्ति धवस्त, पीने को नहीं मिल रहा पानी
संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। ट्रिपिंग के चलते बिजली की आंख मिचौली से नगर समेत सौ गांव के लोग परेशान हैं। हर दस मिनट पर बिजली की कटौती होने से लोग रात-दिन बेचैन हैं। लोगों को पीने के लिए शुद्ध पानी नहीं मिल पा रहा है। वहीं रात में बिजली आपूर्ति नहीं होने से लोग सो नही पा रहे हैं। नींद पूरी नहीं होने से लोग पूरे दिन चिड़चिड़ापन महसूस कर रहे हैं।
भटनी विद्युत सब स्टेशन से नगर, देहात, बैकुंठपुर, बलुआ अफगान और घांटी बाजार फीडर को बिजली आपूर्ति की जाती है। अचानक गर्मी बढ़ने से सभी फीडर ओवरलोड में चल रहे हैं। जिसके चलते बिजली के ट्रिपिंग की समस्या बढ़ गई है। नगर समेत करीब सौ गांवों के हजारों लोग बिजली की आंख मिचौली से परेशान हैं। लोग बिना बिजली पूरी रात जाग कर बिता रहे हैं। लो वोल्टेज और ट्रिपिंग से शुद्ध पानी भी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में अवर अभियंता शक्ति सिंह ने बताया कि गर्मी बढ़ने से सभी फीडर ओवरलोड चल रहे हैं। जिसके कारण लो वोल्टेज, ट्रिपिंग और लोकल फाल्ट की समस्या बढ़ गई है। बारिश होने के बाद ही समस्या से निजात मिलने की उम्मीद दिख रही है।
...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें