फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन एजेंसियों पर बिजली विभाग ने दर्ज कराया गबन का मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन एजेंसियों पर बिजली निगम ने दर्ज कराया गबन का मुकदमा
विज्ञापन

वसूली की 23 लाख रकम डकार लीं फर्म एजेंसियां, एक्सईन के तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बिजली उपभोक्ताओं से वसूली गई 23 लाख की रकम तीन फर्म एजेंसियां मिलकर डकार लीं। विभाग को रसीद बुक नहीं लौटाई। कई बार इसकी सूचना देने के बाद भी नहीं लौटाने पर एक्सईएन ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने तीन एजेंसियों पर गबन का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

बिजली उपभोक्ताओं से बकाया बिल वसूली के लिए विभिन्न एजेंसियों को राजस्व रसीद बुक निर्गत की गई है। इसमें राजस्व रसीद बुक के माध्यम से वाह्य एजेंसियों द्वारा उपभोक्ताओं से वसूली की राजस्व रसीद एक्सईन दफ्तर में न तो वापस की गई है और न ही उपभोक्ताओं से प्राप्त धनराशि दफ्तर में जमा कराई गई है। इसको लेकर विभाग ने कई बार इन एजेंसियों को नोटिस दिया। बावजूद रकम व रसीद बुक नहीं जमा नहीं हुई। शनिवार को बिजली निगम के एक्सईएन बृजभान सिंह ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मिश्रा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अभय मिश्रा, प्रकाश एसोसिएट्स के प्रोपराइटर वेद प्रकाश सिंह व सूर्या डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रोपराइटर अजय कुमार दुबे के खिलाफ गबन का केस दर्ज किया है। आरोप है कि मिश्रा ट्रेडर्स के प्रोपराइटर अभय मिश्रा 7.50 लाख, प्रकाश एसोसिएट्स के प्रोपराइटर वेद प्रकाश सिंह 8.50 लाख रुपये और सूर्या डिस्ट्रीब्यूटर्स के प्रोपराइटर अजय कुमार दुबे पर सात लाख रुपये उपभोक्ताओं से वसूली करने के बाद भी विभाग को जमा नहीं किया। इस बाबत कोतवाल अश्वनी कुमार राय ने बताया कि एक्सईएन के तहरीर पर केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें