फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: निर्वाचक नामावलियों का कल होगा प्रकाशन

Sun, 15 Nov 2026 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने रविवार की सायंकाल विधानसभा निर्वाचन की मतदाता नामावली के प्रिंटिंग कार्य का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने भुजौली कॉलोनी स्थित प्रिंटिंग कार्य से जुड़े केंद्र पर पहुंचकर अब तक हुई प्रगति का जायजा लिया। जिलाधिकारी ने इस महत्वपूर्ण कार्य को समय पर पूरा करने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। डीएम ने बताया कि मतदाता सूचियों का प्रकाशन 17 नवंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन


डीएम ने प्रिटिंग कार्य में लगे लोगों को निर्देश दिए कि इस कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि 17 नवंबर से पूर्व हर हाल में प्रिंटिंग का कार्य सुनिश्चित रूप से पूरा कर लिया जाए। किसी भी स्थिति में कार्य में विलंब नहीं होना चाहिए। डीएम ने यह भी निर्देशित किया कि कार्य में पूर्ण पारदर्शिता का विशेष ध्यान रखा जाए। उन्होंने यह भी सुनिश्चित करने को कहा कि सभी प्रक्रियाएं नियमानुसार हों। इसके साथ ही, उन्होंने कार्य की समयबद्धता बनाए रखने पर भी जोर दिया। निर्वाचन नामावली का प्रकाशन 17 नवंबर को होना है। इसके मद्देनजर उन्होंने प्रकाशन से पूर्व सभी आवश्यक निर्वाचक नामावलियों की प्रिंटिंग अनिवार्य रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में कोई लापरवाही न बरतने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें