फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डीएम व एसपी ने लिया मतगणना स्थल का जायजा

Thu, 11 May 2023 12:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
डीएम और एसपी ने नगर निकाय सामान्य निर्वाचन हेतु महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया स्ट्रांग रूम
विज्ञापन
देवरिया। जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा के साथ बुधवार को नगर निकाय सामान्य निर्वाचन की मतगणना के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज देवरिया में बने स्थल का निरीक्षण कर पार्किंग, प्रवेश द्वार, स्ट्रांग रूम व सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सीसीटीवी कैमरा, स्क्रीन आदि सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

कहा कि 13 मई को पारदर्शी एवं निष्पक्ष मतगणना कराई जाएगी। किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति को मतगणना स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों को मुस्तैदी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए। सशस्त्र पुलिस बल को निर्देशित किया कि सावधानी और सतर्कता के साथ डयूटी करें तथा किसी को भी स्ट्रांग रूम के आसपास न आने दिया जाए। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। हर तरीके से सुरक्षा व्यवस्था दुरूस्त रहनी चाहिए। स्ट्रांग रुम व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को चेक किया गया तथा संबंधित को निर्देशित किया गया कि सीसीटीवी कैमरों से सतर्क दृष्टि रखते हुए 24 घंटे निरंतर निगरानी की जाए तथा हर छोटी-बड़ी सूचना से तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराया जाए।
पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने मतगणना केंद्र में आवश्यक सुविधा, रूट चार्ट, वैकल्पिक रूट चार्ट, सुरक्षा व्यवस्था, निष्पक्ष चुनाव के रूप में मतों की गणना के लिए संबंधित को निर्देशित करते हुए वाहन प्रवेश और निकासी के बारे में जानकारी ली। मूलभूत सुविधाओं, पेयजल की व्यवस्था, शौचालय, समुचित लाइट और वाहन के लिए पार्किंग स्थल की व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। इस दौरान एडीएम प्रशासन गौरव श्रीवास्तव, एडीएम वित्त एवं राजस्व नागेंद्र कुमार सिंह, एसडीएम सौरभ सिंह, सीओ श्रीयश त्रिपाठी, अधिशासी अभियंता पीडब्लूडी आरके सिंह एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रत्याशी व प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें