फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आचार संहिता का सलेमपुर में हो रहा उल्लंघन

Tue, 13 Oct 2015 04:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सलेमपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी आचार संहिता का उल्लंघन कर रहे हैं।  जिला पंचायत प्रत्याशियों को प्रचार प्रसार करने के लिए उप निर्वाचन कार्यालय से मात्र एक चार पहिया वाहन का पास जारी हुआ है।
विज्ञापन

इसके बाद भी प्रत्याशियों के काफिले में लंबी वाहनों की कतार देखने को मिल रही है। लेकिन प्रशासन इस पर अंकुश नहीं लगा पा रहा है।
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चारण के लिए सलेमपुर ब्लाक के चार वार्डो में जिला पंचायत सदस्य के लिए 73 और बीडीसी पद के लिए 95 वार्डो में 473 प्रत्याशी मैदान में जोर आजमा रहे है।
निर्वाचन आयोग और स्थानीय प्रशासन की उदासीनता से प्रत्याशी अपने चुनावी क्षेत्रों में आचार सहिता का उलंघन कर रहे है। एक जिला पंचायत प्रत्याशी के प्रचार में कम से कम पांच से आठ स्टीकर लगी चार पहिया वाहन दौड़ रही है। नियमत बिना पास जारी हुए किसी भी वाहनों का प्रचार में उपयोग करना आचार सहिता का उलंघन है।
विज्ञापन

ऐसा नजारा कभी भी भटनी, सलेमपुर, भाटपारानी और बनकटा ब्लाक में देखा जा सकता है। वहीं सलेमपुर ब्लाक में ब्लाक प्रमुख पद के लिए कई दावेदार बीडीसी सीट जीतने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दिए है।
ब्लाक में कई ऐसे गांव है जहां सुबह और शाम को प्रत्याशी की ओर से सार्वजनिक रूप से भोजन भी कराया जा रहा है।
इसकी सूचना विपक्षी स्थानीय पुलिस को दे रहे है। लेकिन पुलिस ऐसे शिकायतों को गंभीरता से नहीं ले रही है। इस बाबत एसडीएम अभिनव श्रीवास्तव ने बताया कि अभी मै सलेमपुर में नाया आया हूं।
विज्ञापन

आज सदर में चुनाव करा रहा हूं। आचार सहिता का उलंघन करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें