फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बूथ स्तरीय कार्यकर्ता जिताते हैं चुनाव: अनिरुद्ध

Sun, 04 Sep 2016 11:03 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
बैठक ‌‌हुई। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 भारतीय जनता पार्टी के नगर इकाई की बैठक गरूणपार स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। इसमें सेक्टर में बूथ प्रमुखों के साथ अनिवार्य बैठक, नए बूथ के सत्यापन और चार से 13 सितंबर तक मंडल में होने वाले नव मतदाता पंजीकरण अभियान पर चर्चा की गई। 
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते मुख्य अतिथि पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरुद्ध मिश्रा ने कहा कि बूथ स्तर का कार्यकर्ता ही चुनाव जिताने का कार्य करते हैं। हमारा बूथ-सबसे मजबूत का नारा देते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा सभी स्तर से बूथों को मजबूती प्रदान करना चाह रही है। पूर्व विधायक रवींद्र प्रताप मल्ल ने कहा कि नगर में 110 बूथ हैं। लगभग बूथ प्रमुख बनाए जा चुके हैं। चुनाव से पूर्व सभी बूथों को दुरुस्त कर लिया जाएगा। नगर अध्यक्ष रमेश वर्मा ने कहा कि नगर इकाई की टीम पूरी तरह से चुनाव की तैयारी में लग गई है। नव मतदाता पंजीकरण के लिए स्थान चिह्नित किया जा रहा है। बैठक में राकेश शुक्ला, सत्येंद्र मणि त्रिपाठी, रविपाल, गोविंद मणि, संतोष मिश्र, नितेश सिंह, संजय, अमित मिश्र, सुनील मौर्य, दुष्यंत सिंह, पारसनाथ रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें