फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

16 ब्लॉकों में 1365 बीडीसी सदस्य चुनेंगे अपना प्रमुख

विज्ञापन
विज्ञापन
16 ब्लॉकों में 1365 बीडीसी सदस्य चुनेंगे अपना प्रमुख
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा ब्लॉक प्रमुख पद के लिए चुनाव की अधिसूचना जारी किए जाने के बाद सरगर्मी बढ़ गई। जनपद के सोलह ब्लाकों में 1365 क्षेत्र पंचायत सदस्य अपने प्रमुख का चुनाव करेंगे।
चुनाव की घोषणा होते ही उम्मीदवार सक्रिय हो गए और क्षेत्र पंचायत सदस्यों से संपर्क कर उन्हें अपने पक्ष में करने में जुट गए हैं। उधर जिला निर्वाचन कार्यालय पंचायत एवं नगरीय निकाय में तैयारी तेज कर दी गई है। ब्लाकवार क्षेत्र पंचायत सदस्यों की फोटोयुक्त मतदाता सूची लगभग बना ली गई है। तीन विकास खंडों बरहज, रामपुर कारखाना व भटनी से मतदाता सूची जल्द उपलब्ध कराने के लिए इन ब्लाकों के बीडीओ व एडीओ पंचायत से कहा गया है, जबकि अन्य ब्लाकों के बीडीसी की मतदाता सूची निर्वाचन कार्यालय में आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
किस ब्लॉक में कितने हैं बीडीसी
विकास खंड - बीडीसी सदस्य संख्या -
देसही देवरिया - 65 -
भाटपाररानी - 83 -
देवरिया सदर - 116 -
सलेमपुर - 98 -
भागलपुर - 71 -
बरहज - 58 -
बनकटा - 93 -
लार - 79 -
बैतालपुर - 103 -
गौरीबाजार - 119 -
भलुअनी - 92 -
रुद्रपुर - 90 -
पथरदेवा - 87 -
रामपुर कारखाना - 68 -
भटनी - 85 -
तरकुलवा - 58 -
ब्लॉक प्रमुख : आठ को सुबह 11 बजे से होगा नामांकन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि ब्लॉक प्रमुख पद के लिए नामांकन विकास खंड कार्यालयों पर आठ जुलाई को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक होगा। इसी दिन दोपहर बाद तीन बजे के बाद नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। नौ जुलाई को उम्मीदवार सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक अपना पर्चा वापस ले सकेंगे। दस जुलाई को सुबह 11 से दोपहर बाद तीन बजे तक मतदान होगा। इसके बाद कार्य की समाप्ति तक मतों की गणना की जाएगी। सामान्य निर्वाचन के मध्य पड़ने वाले सार्वजनिक अवकाश के दिन भी संबंधित कार्यालय खुले रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें