फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शहर की सरकार बनाने को उत्साहित दिखे बुजुर्ग, अंतिम सांस तक करेंगे मतदान

Thu, 04 May 2023 11:42 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
सलेमपुर के हरैया लाला के बूथ पर 106 वर्ष की सरला देवी मतदान के बाद वापस लौटतीं
विज्ञापन
मतदान के लिए बुजुर्गों, दिव्यांग वोटरों में दिखा जोश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। शहर की सरकार बनाने के लिए बृहस्पतिवार को बुजुर्गों में उत्साह दिखा। चलने में असमर्थ होने के बाद भी वे मताधिकार का प्रयोग करने से पीछे नहीं रहे। कोई वाॅकर से तो किसी को परिजन गोद में लेकर मतदान केंद्र पर पहुंचे। उनका कहना था कि वह अब तक इस अधिकार का प्रयोग करते आए हैं और अंतिम सांस तक करेंगे।
नगर पंचायत लार के बौली मतदान केंद्र पर चलने में असमर्थ 80 वर्षीय रामदेनी को परिजन गोद में उठाकर बूथ पर ले गए और उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया। नगर पालिका देवरिया के सेंट जेवियर स्कूल कसया रोड पर बर्फी देवी (70) और गौरी शंकर में उत्साह दिखा। उन्होंने बीमारी को आड़े नहीं आने दिया। वाॅकर लेकर अकेले मतदान केंद्र पर पहुंच गए और वोट डाला। वहीं बांस देवरिया मोहल्ले की 80 वर्षीया रामदेनी देवी हाथ में डंडा और नाती का सहारा लेकर वोट डालने उच्चतर प्राथमिक विद्यालय देवरिया सदर पहुंची थीं। अधिक उम्र के कारण थोड़ी देर आराम कर वोट डालकर लौट गईं। बरियारपुर के भड़सरा मतदान केंद्र पर 90 साल की सरस्वती देवी मतदान करने पहुंचीं। नाती सहारा देकर बूथ पर ले गया। बुजुर्ग होने के कारण उन्हें पहले वोट डालने का मौका दिया गया। शहर के सेंट जेवियर्स मतदान केंद्र के बूथ संख्या 72 पर 82 वर्षीय द्रोपती देवी को लेकर परिवार की महिला पहुंची। उन्हें चलने में परेशानी थी। चबूतरे पर चढ़ने में महिला सुरक्षा कर्मी ने सहारा दिया तो छड़ी से टेका लेकर वोट देने पहुंच गईं।
विज्ञापन

-
81 साल की जमिला खातून को परिजन लेकर बेगम रहमत नूरी गर्ल्स कॉलेज मतदान केंद्र पहुंचे। मतदान करते 60 वर्ष से अधिक गुजर गया। अपने कर्तव्य और मताधिकार को लेकर हमेशा से सजग हूं और सभी को होना चाहिए। -जमिला खातून, अबूबकर नगर उत्तरी
-
- हर व्यक्ति को मतदान का अधिकार है। सभी को उसका प्रयोग करना चाहिए, ताकि अपने मन के मुताबिक रहनुमा चुन सके। अब तक हमेशा वोट के अधिकार का प्रयोग किया है। आगे सभी चुनाव में मतदान से पीछे नहीं रहूंगा।
रामदेनी, बौली वार्ड, लार

- बेटा और पतोहू के सहारे बीआरडीपीजी कॉलेज बूथ पर पहुंची (75) बुजुर्ग महिला का हौसला बुलंद था। उन्होंने मतदान करने में कभी लापरवाही नहीं कीं। आज भी वोट डालने के लिए तैयार हो जाती हैं। -सुरतिया पुरवा
-
- चलने में दिक्कत है। पर मत देने के अधिकार को समझती हूं। इससे कभी पीछे नहीं रही और आगे भी अंतिम समय तक मतदान करुंगी। -द्रोपती पांडेय, सिंधी मिल कालोनी
विज्ञापन


112 वर्ष की चंपा देवी ने किया मतदान
- नगर पंचायत तरकुलवा के वार्ड संख्या पांच के मतदान केंद्र उधम सिंह नगर के बूथ नंबर नौ पर 112 वर्षीय चंपा देवी को परिजन लेकर पहुंचे, जहां उन्होंने मताधिकार का प्रयोग किया। उनके जज्बे को देख लोगों ने सलाम किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें