भाटपार रानी। नगर के वार्ड नंबर 10 सोहनपार में सोमवार की देर रात बाइक चालक ने गीता देवी (60) पत्नी रामजी तिवारी को टक्कर मार दी। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। मृतक अपने मायके में रह रही थी।
महिला रात में सड़क पर निकली, इसी बीच तेज गति से आ रहे बाइक चालक ने टक्कर मार दी और भाग गया। एसओ अभिषेक राय ने बताया कि ऐसी कोई सूचना नहीं है।