बनकटा। क्षेत्र के बतरौली टोला पिपरहियां गांव में सोमवार की सुबह बांस के कोठ 62 वर्षीय रमजान अंसारी का शव मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी ली। परिजनों ने हार्ट अटैक से मौत की बात कहकर पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
जानकारी के अनुसार, बतरौली टोला पिपरहियां निवासी रमजान अंसारी (62) रविवार रात करीब 11 बजे तक घर पर ही थे। सोमवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर गए तो आबादी से नजदीक ही बांस के कोठ के नीचे रमजान अंसारी का शव पड़ा देखा।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। कुछ देर बाद पुलिस भी गांव पहुंच गई। पुलिस ने पंचनामा की कार्रवाई पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की बात कही लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों को सौंप दिया।
इस संबंध में एसओ ने बताया कि परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया। इसके बाद पंचनामा कराकर शव अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया गया।