देवरिया। शहर के मेहड़ा पुरवा के पास बुधवार की रात रेलवे लाइन पार करते समय ट्रेन की चपेट में आने से 60 वर्षीय नसीम अंसारी की मौत हो गई। वह मोतीलाल रोड स्थित एक दुकान पर काम करते थे। काम समाप्त कर घर लौटने के दौरान हादसा हुआ।
हालांकि, मृतक के पुत्र ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। शहर के गरूलपार के मूल निवासी नसीम अंसारी परिवार के साथ मेहड़ा पुरवा में रहते थे।
बुधवार की रात वह मोतीलाल रोड स्थित दुकान से काम समाप्त कर घर लौट रहे थे। मेहड़ा पुरवा के पास रेलवे लाइन पार करते समय अचानक ट्रेन आ गई। उसकी चपेट में आने से नसीम की मौत हो गई। हादसे के बाद मृतक के पुत्र वसीम अंसारी ने कुछ लोगों पर हत्या की आशंका जताई।
उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस हादसे के साथ ही परिजन की ओर से जताई गई आशंका की भी जांच कर रही है।