मईल। थाना क्षेत्र के गोहरिया गांव निवासी एक बुजुर्ग दो सप्ताह पहले सड़क हादसे में घायल हो गए थे। मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। गोहरिया गांव निवासी खेदारु विश्वकर्मा (72) मईल चौराहे से बाजार कर घर आ रहे थे। अभी वह राजीव नगर के पास सड़क पर पहुंचे थे कि मईल की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए। डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेज दिया। जहां इलाज के दौरान मंगलवार की सुबह उनकी मौत हो गई। मौत की सूचना मिलते ही पत्नी गुलायची देवी का रोते रोते बुरा हाल है। एसओ गोरखनाथ सरोज ने बताया कि इलाज के दौरान मृत्यु की सूचना मिली है तहरीर मिलने पर कार्रवाई होगी। संवाद