फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: जाम में फंसी बीमार बुजुर्ग की गाड़ी, बेटा लगाता रहा गुहार; अस्पताल पहुंचने से पहले मौत

Thu, 26 Nov 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

सड़क जाम के कारण बीमार अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो गई। बुजुर्ग का बेटा जाम में फंसी गाड़ी को निकलवाने के लिए लगातार लोगों से गुहार लगाता रहा, लेकिन रास्ता नहीं मिल सका। समय पर इलाज न मिलने से परिवार में मातम छा गया। घटना ने क्षेत्र की बदहाल यातायात व्यवस्था और आपातकालीन स्थिति में रास्ता उपलब्ध कराने की व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए।
विज्ञापन
देवरिया में बीमार बुजुर्ग की गाड़ी जाम में फंसने से मौत हो गई - फोटो : एआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सलेमपुर में बुधवार की सुबह अस्पताल ले जाए जा रहे बुजुर्ग की जाम में फंसे रह जाने से मौत हो गई। मईल थाना क्षेत्र निवासी बुजुर्ग को अस्पताल पहुंचाने के लिए बेटा बेतरतीब गाड़ियों की भीड़ में रास्ते के लिए लोगों से गुहार लगाता रहा। जाम से निकलने में करीब आधा घंटा लग गया और इलाज से पहले ही बुजुर्ग की सांसें थम गईं।

विज्ञापन
Trending Videos

निजी गाड़ी से सीएचसी सलेमपुर के लिए निकले थे शंभू मणि

मईल थाना क्षेत्र के कपूरी गांव निवासी कलाधर मणि त्रिपाठी (80) की बुधवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ गई। पिता की हालत गंभीर देख करीब साढ़े आठ बजे बेटे शंभू मणि उन्हें निजी गाड़ी से लेकर सीएचसी सलेमपुर जाने के लिए निकले।

नहीं मिल सका रास्ता

कुछ ही देर में गांव से सलेमपुर कस्बे में पहुंच गए और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करीब था। गांधी चौक से आगे स्टेशन रोड पर पहुंरचने पर शंभू की गाड़ी जाम में फंस गई।
सड़क की दोनों पटरियों पर सब्जी की दुकानें लगी होने से वाहनों की लंबी कतार लगी हुई थी और गाड़ियों के पहिये थमे हुए थे।

पिता की बिगड़ती हालत और जाम देखकर शंभू मणि की धड़कनें बढ़ने लगीं। लाचार शंभू बुजुर्ग पिता की तबीयत का हवाला देते हुए गुहार लगाते रहे लेकिन रास्ता नहीं मिल सका। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद किसी तरह जाम से निकाल कर अस्पताल पहुंचे मगर तब तक देर हो चुकी थी।

अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की हो चुकी थी मौत

सीएचसी के डॉ. अरुण कुमार ने बताया कि अस्पताल पहुंचने से पहले ही मरीज की मौत हो चुकी थी।

पिता की मौत पर बिलखते शंभू ने कहा कि गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने के लिए आज के समय में जहां ग्रीन कॉरिडोर समेत तमाम कवायद की जा रही है वहीं कस्बे में अव्यवस्था ने उनके पिता की जान ले ली।
विज्ञापन

कस्बे की प्रमुख सड़कों से जाम हटवाने के लिए समय-समय पर अभियान चलाए जाते हैं। सब्जी मंडी रोड पर जाम की वजह से किसी की मौत की जानकारी नहीं है। सड़क पर लग रही दुकानों को हटवाने के लिए व्यापारियों के साथ बैठक की जाएगी। -गौरव सिंह, सीओ सलेमपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें