फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्ध हालात में बुजुर्ग की मौत

Mon, 16 Jun 2025 12:59 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। कोतवाली क्षेत्र के पड़री तिवारी गांव के एक बुजुर्ग का शव रविवार को गांव के बाहर सड़क के किनारे मिला। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पड़री तिवारी निवासी रामबचन यादव 80 शनिवार की सुबह घर से निकले थे। शाम को गांव में घूमते हुए लोगों ने देखा भी था, लेकिन रात को वह घर नहीं आए। रविवार की सुबह डुमवलिया-भटनी मुख्य मार्ग पर पड़री तिवारी गांव के सामने सड़क के किनारे रामबचन का शव लोगों ने देखा। इसकी सूचना ग्राम प्रधान पंकज तिवारी ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। रामबचन का एक पुत्र दिनेश यादव बाहर रहकर नौकरी करता है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें