फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: राजमिस्री पर हमले के आरोपी पिता व पुत्रों पर केस

विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। क्षेत्र के हरैया गांव में शनिवार को सुबह मजदूरी मांगने गए एक राजमिस्री पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस पीड़ित की तहरीर पर आरोपी पिता व उसके दो पुत्रों के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई में जुट गई है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के नगर पंचायत वार्ड नंबर 2 गांधीनगर निवासी जयराम राजभर 45 पुत्र स्व. रामनक्षत्र राजभर ने थाना क्षेत्र के ही हरैया गांव निवासी रामसकल कुशवाहा की मकान में कुछ माह पहले जोड़ाई का कार्य किया था, जिसमें तीन हजार रुपये मजदूरी बाकी रह गया था। शनिवार को सुबह वह बकाया मजदूरी मांगने पहुंचा था। आरोप है कि बातचीत के दौरान अभिषेक व अरविंद पुत्र रामसकल और रामसकल कुशवाहा पुत्र भागीरथ कुल्हाड़ी से उसपर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे इलाज के लिए सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां उसका इलाज चल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें