सोहनपुर। मझौली मैरवा मार्ग पर बनकटिया दूबे गांव के समीप शुक्रवार की देर रात किसी वाहन की टक्कर से वृद्ध मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे फजल शेख ने शव की शिनाख्त अपने भाई जैनुल आबिदीन पुत्र स्व सफी अहमद ग्राम केवटलिया थाना दरौली जिला सिवान बिहार के रूप में की। जैनुल ने बताया कि वह सोहनपुर मजार पर चादर चढ़ाने के लिए घर से निकले थे। इस संबंध में थानाध्यक्ष बनकटा गोरखनाथ सरोज ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। संवाद