गौरी बाजार, बखरा। गौरी बाजार रुद्रपुर मार्ग पर अवधपुर मोड़ के समीप बुधवार को रुद्रपुर की ओर से तेज रफ्तार आ रहे बाइक की टक्कर से 60 वर्षीय एक बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात मेडिकल काॅलेज में इलाज के दाैरान उसकी माैत हो गई।
अवधपुर गांव निवासी भोलानाथ शर्मा बुधवार की शाम रुद्रपुर के रामलक्षन चौराहे पर सब्जी लेने गए थे। सब्जी खरीदने के बाद शाम करीब छह बजे साइकिल से घर जा रहे थे। इसी बीच गांव के मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दिया, जिससे वह सड़क पर गिर पड़े। सिर तथा शरीर में चोट लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाइक सवार भाग गया। आसपास के लोग उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गौरी बाजार ले गए। जहां चिकित्सकों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया के लिए रेफर कर दिया। देर रात उसकी माैत हो गई। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि उपचार के दाैरान बुजुर्ग की माैत हो गई। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।