फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत

Tue, 28 Jan 2025 01:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। नोनापार गांव के सामने सोमवार की शाम ट्रेन से कटकर एक बुजुर्ग की मौत हो गई। वह नोनापार चौराहे पर किसी काम से जा रहे थे, तभी ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गए। घटना की जानकारी पर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अग्रिम कार्रवाई में जुट गई है। भटनी के भरहेचौरा गांव के खैरा टोला निवासी कुंज बिहारी राजभर (75) खेती किसानी करते थे। सोमवार की शाम वह सब्जी व अन्य जरूरी सामान खरीदने नोनापार चौराहे पर जा रही थे। नोनापार रेलवे स्टेशन के पूर्वी क्रासिंग के पास वह ट्रैक पार जल्दी पहुंचने की चाह में ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन जाने के बाद गेटमैन ने इसकी जानकारी भटनी स्टेशन अधीक्षक को दी। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई। लोगों से पूछताछ के बाद मृतक के परिजनों से सम्पर्क किया गया तो उन्होंने घटना स्थल पर पहुंच शव की पहचान की। घटना की जानकारी पर भरहेचौरा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लोग पीड़ित परिजनों को सांत्वना देने में लगे रहे। थानेदार अश्वनी प्रधान ने बताया कि ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें