फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क पार कर रहे बुजुर्ग की बाइक की टक्कर से मौत

Tue, 25 Nov 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। देवरिया-कसया मार्ग पर बसंतपुर धूसी चौराहे के पास रविवार की शाम एक बाइक सवार ने पैदल सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को टक्कर मार दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में बाइक सवार भी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका सीएचसी तरकुलवा में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के बसंतपुर धूसी गांव निवासी राम प्रसाद कुशवाहा (62) गांव के चौराहे से सामान लेकर घर जा रहे थे। अभी वह बसंतपुर घूसी चौराहे पर सड़क पार कर रहे थे तभी कंचनपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उनको टक्कर मार दिया, जिससे बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायल को सीएचसी तरकुलवा पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। समय रास्ते में उनकी मौत हो गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बुजुर्ग के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि बाइक को कब्जे में लिया गया है। शिकायती पत्र मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें