फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मंदिर में बकरी का बच्चा जाने पर बुजुर्ग को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
बरियारपुर। थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव में मंदिर परिसर में बकरी का बच्चा चले जाने को लेकर 80 वर्षीय बुजुर्ग को पीटने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उदयपुर निवासी राम सीतम माली ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि रविवार को उनकी बकरी का मेमना गांव के मंदिर परिसर में चला गया था। इसी बात से नाराज होकर गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडों से मारपीट की। मारपीट में वह घायल हो गए। पीड़ित का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपित उनकी साइकिल भी अपने साथ ले गए। उन्होंने पुलिस से जान-माल की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ दीपक सिंह ने बताया कि तहरीर प्राप्त हुई है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें